रुडकी, दिसम्बर 6 -- भगवानपुर। पुलिस ने नशे की खरीद फरोख्त के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी सादिक पुत्र काबिल निवासी सलिरी सहारनपुर ने पिछले महीने पकड़े गए एक अन्य आरोपी मोहम्मद मियां पुत्र महबूब निवासी धूमजेडा, सहारनपुर को चरस सप्लाई की थी। आरोपी तभी से फरार चल रहा है। जिसे शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की लिखापढ़ी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...