जहानाबाद, फरवरी 22 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के महादलित टोला बाजितपुर करवां, रामपुर, बारा समेत कई गांवों में रविवार को मद्य निषेध विभाग के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मसौढ़ी के कला जत्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। कार्यक्रम में कलाकारों ने गीत, संगीत और संवाद के माध्यम से बताया कि शराब और अन्य नशीले पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि परिवार और समाज पर भी बुरा प्रभाव डालते हैं। नाटक के जरिए यह संदेश दिया गया कि नशा गरीबी, घरेलू हिंसा, अपराध और सामाजिक विघटन का प्रमुख कारण बनता है। कलाकारों ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशा से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। मद्य निषेध विभाग के प्...