मधुबनी, नवम्बर 8 -- मधुबनी : नशा खुरानी गिरोह का शिकार युवक शनिवार को बाल-बाल बच गया। मधुबनी रेलवे स्टेशन से दक्षिण रेलवे ट्रैक पर पड़े युवक को सुबह करीब 5:30 बजे लोगों ने राजनगर पुलिस की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। समाचार प्रेषण तक वह पूरी तरह होश में नहीं आया था। नशा खुरानी के शिकार युवक का नाम मो. सलीम नजाम बताया जा रहा है। उसके पता का सही जानकारी नहीं हो सका है हालांकि लदनियां एवं उसके आसपास के क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। अहमदाबाद से गांव लौटने की चर्चा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि नशा खुरानी गिरोह के बदमाशों ने उसे नशा खिलाकर बेहोश कर दिया और उसका सारा सामान छीन लिया। चर्चा है कि युवक के पास से 10 हजार नगद मिला है जो सुरक्षित रखा गया है। आसपास लोगों की माने तो समय रहते युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.