खगडि़या, जनवरी 31 -- खगड़िया, नगर संवाददाता जिले में नशा उन्मूलन अभियान को पूरी तरह से प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एसपी राकेश कुमार के अध्यक्षता में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व इंडियन डेंटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में नशे के दुष्प्रभावों, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति एवं इससे समाज और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान एसपी ने कहा कि नशा केवल कानून व्यवस्था की समस्याएं नहीं बल्कि एक सामाजिक व स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर चुनौती भी है। इसके समाधान के लिए प्रशासन व डॉक्टरों का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। आईएमए एवं आईडीए के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि नशा उन्मूलन अभियान में डॉक्टर पूरी निष्ठा से सहयोग करेगें। इस अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम, स्कूलों कॉलेजों में स्वास्थ्य व्याख्यान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.