रांची, सितम्बर 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रांची विमेंस कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग में- नशा और सामाजिक विघटन, विषय पर शनिवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। आर्ट्स ब्लॉक की प्रोफेसर इंचार्ज डॉ रेणु कुमारी ने कहा कि नशा हमारे देश और समाज की गंभीर समस्या है। इसके सेवन से न सिर्फ व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक स्थिति प्रभावित होती है, बल्कि परिवार और समाज भी विघटन का शिकार हो जाता है। उन्होंने कहा कि नशे के खतरों से युवाओं को विशेष रूप से जागरूक करना आवश्यक है। युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों, शिक्षा और सामाजिक कार्यों की ओर प्रेरित करने की जरूरत है। उन्होंने सरकार की ओर से संचालित नशा मुक्ति योजनाओं और नशा मुक्ति केंद्रों के बारे में भी जानकारी दी। प्राचार्या डॉ विनीता सिंह ने कहा कि आज आवश्यकता है कि श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.