जमशेदपुर, जनवरी 19 -- जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइंस मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष रितेश झा के नेतृत्व में बर्मामाइंस थाना में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से थाना क्षेत्र में बढ़ते नशा कारोबार और बिगड़ती विधि-व्यवस्था पर चिंता जताई गई। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने थाना प्रभारी को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि तय समय में नशा कारोबार पर रोक नहीं लगी तो पार्टी वृहद आंदोलन करेगी। पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने भी बढ़ते अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर कई भाजपा नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.