सराईकेला, जनवरी 7 -- राजनगर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में नशा-कारण और निवारण विषय पर एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बोंगा डांडू आंगनबाड़ी केंद्र में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा इसके रोकथाम के उपायों की जानकारी देना था।कार्यक्रम का संचालन रबि कांत भकत, अधिकार मित्र (पी.एल.वी.), गोविन्दपुर पंचायत द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है तथा परिवार और समाज की जड़ों को कमजोर करता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी सोरेन, पंचायत वार्ड सदस्य तथा ताला हांसदा, आंगनबाड़ी सेविका ने की। दोनों वक्ताओं ने नशा-म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.