भागलपुर, जनवरी 7 -- रसलपुर थाना क्षेत्र के सेतपुरा कुलकुलिया गांव में परिजनों द्वारा गांजा पीने से मना किए जाने पर गुस्से में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते फंदा काटकर युवक को नीचे उतारा और इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान सेतपुरा कुलकुलिया गांव निवासी जगरनाथ मंडल के 30 वर्षीय पुत्र माधो मंडल के रूप में हुई है। अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सेतपुरा कुलकुलिया गांव में खुलेआम ब्राउन शुगर, गांजा और शराब की बिक्री हो रही है, जिससे गांव के युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब छह माह पूर्व नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया था...