रांची, जुलाई 13 -- मुरहू, प्रतिनिधि। महर्षि में हीं आश्रम मलियादा मुरहू में रविवार को विशेष सत्संग और ध्यान-भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर ऋषिकेश आश्रम के स्वामी गंगाधर जी महाराज ने कहा कि सावन माह में हम देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना करते हैं। सभी नशा पान और मांसाहार का त्याग कर भक्ति करते हैं, जिससे उनका जीवन सुखमय बनता है। भोलेबाबा की महिमा अपरम्पार है, सभी मनोकामना पूरी करते हैं। हमें परमात्मा की इस सृष्टि को सदाचार और शाकाहार जीवन जीकर और सुंदर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि सद् गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज ने नशा, हिंसा, झूठ, चोरी और व्यभिचार त्याग कर भक्ति करने का उपदेश दिया है। ध्यानाभ्यास से हम अपने इष्ट, गुरु वा ईश्वर की मूर्ति को ध्यान करते हैं और मंत्र जप करते हैं, जिससे हमारा भौतिक और आत्मिक कल्याण होता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.