लोहरदगा, फरवरी 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटी गांव के समीप शनिवार को एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान विश्राम गढ़ निवासी रामाशीष उरांव पिता सुखारी उरांव के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामाशीष उरांव किसी निजी कार्य से बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान टाटी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में उनके चेहरे, विशेषकर नाक और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं।घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुडू पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। लोगों ने बताया कि दुर्घटना का मुख्य कारण घायल का अत्यधिक नशे में होना था। चिकित्सकों ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.