फरीदाबाद, फरवरी 14 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गांव छायंसा में बढ़ते हेपेटाइटिस बी और सी के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नशा तस्करों, झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लीनिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर विभाग की ओर से जल्द छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। विभाग को सूचना मिली है कि कुछ झोलाछाप डॉक्टर मरीजों के इलाज में पुरानी और इस्तेमाल की हुई सिरिंज व सुइयों का प्रयोग करते हैं, जिससे हेपेटाइटिस का संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ जाती है। गांव में हुई मौतों की एक वजह यह भी सामने आई है। इसके अलावा नए मिल रही मरीजों में भी पुरानी सुइयों के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है। सूचना पर विभाग ने धरपकड़ अभियान शुरू करने की तैयारी की है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि हेपेटाइटिस बी और सी जैसी गंभीर बीमारियां दूषित सुइयों...