चतरा, जनवरी 16 -- इटखोरी, प्रतिनिधि।जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के आदेशानुसार परियोजना बालिका उच्च विद्यालय इटखोरी में छात्राओं के बीच शुक्रवार को नशा उन्मूलन विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर इटखोरी प्रखंड के पीएलबी पुनम देवी, आरती देवी, अशोक कुमार प्रजापति, संगीता देवी के द्वारा नशा के दुष्परिणामों तथा समाज में इसके बढ़ते खतरे के खिलाफ प्रभावशाली निबंध प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को नशा से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...