धनबाद, जनवरी 10 -- झरिया, वरीय संवाददाता। नालसा के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनबाद बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश व अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा मयंक तुषार टोपनो के आदेश पर जिले के सभी प्रखंड , पंचायत , ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शुक्रवार को झरिया में नशे के खिलाफ डालसा की टीम में शैलेंद्र झा, नीरज गोयल, डिपेंटी कुमारी गुप्ता और हेमराज चौहान, अरुण कुमार ने झरिया अंचल एवं झरिया अकैडमी स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान झरिया अकैडमी स्कूल में पेंटिंग और डिबेट, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...