हमीरपुर, फरवरी 14 -- राठ, संवाददाता। ब्रह्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सामान्य शिविर का समापन किया गया। शिविर का विषय नशा मुक्ति अभियान और युवा रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी बीमारी और कुरुतियो से बचाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। डॉ.वेद प्रकाश ने युवा क्या होता है? उन्होंने बताया की वर्तमान समय में अपनी शक्तियों का सदुपयोग करने वाला व्यक्ति ही युवा है। डॉ.आरबी शर्मा ने कहा कि नशे के कारण हमारे मस्तिष्क एवं स्नायु तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जिस कारण से व्यक्ति नशे का आदी हो जाता है और अपना वर्तमान एवं भविष्य दोनों बर्बाद कर लेता है। किसी के भी दबाव प्रभाव एवं अभाव में नशा को नहीं अपनाना चाहिए। डॉ.राजेंद्र कुमार ...