गाजीपुर, फरवरी 12 -- जमानियां। संत बाबा जयगुरुदेव महाराज के वैचारिक उत्तराधिकारी संत पंकज महाराज अपनी 83 दिवसीय जनजागरण यात्रा के 68वें दिन बुधवार बघरी गांव के बागेश्वरी माता मंदिर पहुंचे। जयगुरुदेव के जयघोष और भारी जनसमूह के स्वागत के बीच महाराज ने मानवता की सेवा और नशामुक्त समाज का संदेश दिया। संत पंकज ने कहा कि मांसाहार और नशे का सेवन व्यक्ति को अधोगति की ओर ले जाता है। बुरे कर्मों के कारण मनुष्य को युगों-युगों तक जन्म-मरण के कष्ट भुगतने पड़ते हैं, जिनसे मुक्ति केवल संत सद्गुरु की शरण में संभव है। उन्होंने बाबा जयगुरुदेव महाराज के योगदान को याद करते हुए बताया कि उन्होंने करोड़ों लोगों को शाकाहारी और चरित्रवान बनाने में जीवन समर्पित किया। महाराज ने मथुरा स्थित 'नाम योग साधना मंदिर' की महिमा बताई और कहा कि श्रद्धालु यहां अपनी एक बुराई चढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.