टिहरी, अप्रैल 20 -- ब्लॉक प्रतापनगर पट्टी ओंण के ग्राम पंचायत भेंलून्ता निवासी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल के अपनी सुपुत्री के शादी समारोह को नशा मुक्त करने पर प्रतापनगर नागरिक सम्मान मंच की ओर से मंच के अध्यक्ष धूम सिंह रागड़ व मंच के महासचिव द्वारिका प्रसाद भट्ट ने खंडवाल परिवार को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मौजूद महासचिव द्वारिका प्रसाद भट्ट ने कहा की क्षेत्र में राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार और प्रतापनगर नागरिक सम्मान मंच के अथक प्रयासों से क्षेत्र में दर्जनों शादी समारोह को नशा मुक्त सम्पन करवाने का काम किया गया है। इस मौके पर कुंवर सिंह पंवार, राकेश थलवाल, सैन सिंह, केशव रावत, कुन्दन सिंह राणा, चंद्रशेखर पैन्यूली आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.