फरीदाबाद, दिसम्बर 7 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। आर्य युवा समाज डीएवी पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़ के तत्वावधान में रविवार को अटल पार्क, सेक्टर-2, बल्लभगढ़ में 'नो नशा नेशन' अभियान के अंतर्गत 100 कुंडीय हवन एवं जन-जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी ने नशामुक्त भारत का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है। हवन की दिव्य अग्नि विवेक, संयम और संतुलित जीवन की प्रेरणा देती है, जबकि नशा पतन का कारण बनता है। मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद शर्मा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम नशा-मुक्त समाज के निर्माण में भूमिका निभाते हैं। डीएवी पब्लिक स्कूल्स के डायरेक्टर वीके.चोपड़ा ने कहा कि यह 100 कुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.