बांका, नवम्बर 26 -- बांका, एक संवाददाता। बुधवार को बांका जिला मधनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा नशामुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके तहत स्कूली बच्चों द्वारा जिला समाहरणालय से आजाद चौक,गांधी चौक होते हुए आरएमके स्कूल तक प्रभातफेरी निकाली गई प्रभातफेरी को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । जिला शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों/कर्मियों विभिन्न विद्यालय के शिक्षकों एवं जिला यातायात पुलिस के सहयोग से प्रभातफेरी कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। तदनतर जिला टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अधिवेशन भवन पटना में आयोजित नशामुक्ति कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में समाहर्ता , बांका एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी, जीविका दीदियां, ...