बागपत, जनवरी 16 -- दाहा। हरियाणा के बड़ौली गांव निवासी विक्रम नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चार धाम की दंडवत यात्रा करते हुए दाहा गांव पहुंचा जहां ग्रामीणों ने उसका फूल मालाओं से स्वागत किया। विक्रम दंडवत यात्रा कर देश के युवाओं नशाखोरी से बचाने के लिए जागरूक कर रहा है। विक्रम ने बताया कि वह खाटू श्याम सालासर बालाजी तक दंडवत यात्रा करने के बाद हरिद्वार पहुंचा जहां से हरिद्वार में माता मनसा देवी मंदिर से दंडवत यात्रा करते हुए अपने गांव की ओर बढ़ रहा है विक्रम ने बताया यात्रा का उद्देश्य देश के युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य शरीर रखने की। उसके साथ कुलदीप, रोहित टैक्टर-ट्रॉली लेकर चल रहे है। एक दिन वह दस-बारह किलोमीटर की दूरी दंडवत तय करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.