लखनऊ, जनवरी 3 -- लखनऊ, संवाददाता। जानकीपुरम स्थित एक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने बाथरूम में फांसी लगा ली। उसे फंदे से उतार कर ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। जानकीपुरम पुलिस के मुताबिक अलीगंज क्षेत्र के अहिबरनपुर निवासी अजय वर्मा को उसके परिजनों ने जानकीपुरम स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को वह नशा मुक्ति केंद्र के बाथरूम में गया और वहां उसने फांसी लगा ली। केंद्र के जिम्मेदार उसे ट्रामा सेंटर ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.