नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नशामुक्ति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक प्रतियोगिता के माध्यम से स्टूडेंट ब्रांड एंबेसडरों का चयन किया। इसमें ब्रांड एंबेसडर के रूप में स्पंदिता, अभिज्ञा, स्नेहा और दमनप्रीत कौर का चुनाव हुआ। ये कैंपस में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करेंगे। मिरांडा हाउस की प्राचार्या प्रो. बिजयलक्ष्मी नंदा ने कहा कि एक स्वस्थ समाज में नशीले पदार्थों के लिए कोई जगह नहीं है। नशे के दुष्प्रभाव को लेकर विद्यार्थी जागरूक होंगे, तो वह समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता लाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.