मधेपुरा, मई 4 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। नरदह पंचायत के पंचायत सरकार भवन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर एरिया कॉर्डिनेटर नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 37 से ज्यादा योजनाएं चलायी जा रही है। योजनाओं का परिणाम ही है कि अब महिलाएं खुल कर अपनी समस्याएं रख रही हैं। जीविका उनके लिए बेहतर मंच साबित हो रहा है। कार्यक्रम में कृषि कार्य से जुड़ी जीविका दीदियों ने कहा कि किसानों की माली हालत में सुधार लाने के लिए समय पर खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराना बहुत जरूरी है। अनुदानित दरों पर कृषि उपादानों और सिंचाई के साधनों की व्यवस्था की जानी चाहिए। तभी किसानों की स्थिति में सुधार हो सकता है। कार्यक्रम में महिलाओं के हित में अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा की गयी। मौके पर मनोज भारती, पंकज कुमार, प्रीति क...