गुमला, मार्च 9 -- कामडारा, प्रतिनिधि। महिला विकास मंडल कामडारा का वार्षिक महाधिवेशन शनिवार को कामडारा स्टेडियम में आयोजित हुई। बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने महिलाओं से नशापान और अंधविश्वास को खत्म करने के लिए नए उलगुलान की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब सशक्त और स्वावलंबी बन रही हैं और समाज में बदलाव की अगुवाई कर रही हैं।इससे पूर्वकार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ जोसेफ कंडुलना और अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। बीडीओ ने महिला विकास मंडल से जुड़ी महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि संगठित होकर कार्य करने से परिवार और समाज दोनों मजबूत होते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम,नुक्कड़ नाटक और प्रदर्शनियों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। महिला विकास मंडल ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.