कोडरमा, जनवरी 6 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोडरमा के तत्वावधान में आठ दिवसीय नशामुक्ति अभियान के तहत मंगलवार को दस्तावेज नवीस संघ कोडरमा परिसर में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का कुशल मार्गदर्शन कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रमाकांत मिश्रा ने किया। शिविर के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोडरमा के सचिव गौतम कुमार थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशाखोरी समाज के लिए अभिशाप है। इससे न केवल व्यक्ति का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि आर्थिक नुकसान और सामाजिक विघटन भी होता है। एलएडीसीएस के अधिवक्ता नवल किशोर ने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है और वह सही और गलत में अंतर नहीं ...