चतरा, फरवरी 9 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के नावाडीह, भेलवारा मोड़ के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से 51 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद किया गयाहै। बताया गया कि एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि भेलवारा मोड़ के पास अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री किया जा रहा है। सूचना पर त्वरीत कार्रवाई करते हुए सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा पत्थलगड्डा थाना अन्तर्गत भेलवारा मोड़ के पास एक व्यक्ति कृष्णा कुमार को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके अलावा एक एक रियलमी कंपनी का मोबाईल को भी जप्त किया गया है। इस मामले में पत्थलगड्डा थाना में मामला...