मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। बैरिया में रविवार को नशाखुरानी के शिकार हुए युवक की हालत दूसरे दिन सोमवार को भी बिगड़ी ही रही। उसे होश नहीं आया है। इससे उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है। उस युवक को पुलिस ने बैरिया से बेहोशी की हालत में उठा कर एसकेएमसीएच में भर्ती कराया था। उसके पास पटना से मुजफ्फरपुर तक का एक बस का टिकेट मिला है। अपराधियों ने युवक का सामान लूट लिया है। इमरजेंसी में इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उसे होश आने में करीब 12 घंटे और लग सकते हैं। इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.