मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नशाखुरानी गिरोह की शिकार महिला चांदनी कुमारी को रेड लाइट एरिया चौक के पास से बरामद किया गया है। वह जेल चौक के पास की रहनेवाली है। फिलहाल मुशहरी पीएचसी में वह इलाजरत है। बताया जा रहा है की शनिवार की दोपहर चांदनी कुमारी रेड लाइट चौक पर ऑटो में बैठी थी। रास्ते में उसकी तबियत बिगड़ने के बाद ऑटो चालक उसे लेकर मुशहरी थाने पर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस की मदद से उसे मुशहरी पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि वह सही तरह से बात नहीं कर पा रही है। जिसके कारण घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। नशाखुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका जताई गई है। पुलिस का कहना है कि ठीक होने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.