दरभंगा, नवम्बर 17 -- तारडीह। नशाखुरानी गिरोह का शिकार मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी कमलेश सिंह बेहोशी की हालत में बिदेश्वर चौक के पास रविवार को पाया गया। वह बेंगलुरु से कमाकर घर लौट रहा था कि रास्ते में उसे नशा खिलाकर सात हजार रुपए तथा कीमती सामान से भरा लूट लिया। स्थानीय लोगों ने श्री सिंह को इलाज के लिए झंझारपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है। लोगों ने मोबाइल फोन से इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...