दरभंगा, अगस्त 13 -- सिंहवाड़ा। नशाखुरानी का शिकार होकर अर्धबेहोशी की अवस्था में भटक रहे बीएसएफ के जवान को सिमरी पुलिस ने सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया है। पीड़ित जवान की पहचान मधुबनी जिले के बैंगरा निवासी 55 वर्षीय रामसखा ठाकुर के रूप में की गई है। होश आने पर जवान ने बताया कि वे मुजफ्फरपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतरे थे। मधुबनी जाने के लिए बाहर निकले ही थे कि एक कार वाले युवक ने यह कहकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया कि उसे भी मधुबनी ही जाना है। रास्ते में बातचीत के दौरान कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा उसे पिला दी। इसके बाद बेहोश होते ही उसके पास के समान गायब कर दिए और उसे बिठौली के आसपास सुनसान जगह पर सड़क किनारे उतार दिया। अर्धबेहोशी की अवस्था में वे बिरदीपुर जाने वाली सड़क पर जैसे-तैसे लड़खड़ाते हुए चलने लगे। बेहोशी की हालत में देख लोगों ने इसकी सूचना स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.