गढ़वा, मार्च 24 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को नव साक्षरों की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह परीक्षा प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 1207 नव साक्षर सम्मिलित हुए। उनमें 838 महिलाएं और 369 पुरुष प्रतिभागी शामिल थे। परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा किया गया था। परीक्षा संचालन में प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक और वीक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परीक्षा के दौरान व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरूस्त रहीं। राज्य साक्षरता मिशन के प्रतिनिधि मनोज कुमार निराला और डीपीएम संतोष कुमार तिवारी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां व उत्क्रमित मध्य विद्यालय कूपा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ समन्वयक रंजु गुप्ता भी मौजूद रहीं। डीपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.