हल्द्वानी, मार्च 30 -- हल्द्वानी वरिष्ठ संवाददाता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से नव संवत्सर के अवसर पर शहर में पथ संचलन किया गया। स्वयंसेवक रविवार शाम चार बजे हीरा नगर स्थित पर्वतीय उत्थान मंच में एकत्र हुए। यहां प्रांत संघचालक बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि इस दिन प्रभुश्री राम का राज्याभिषेक हुआ था। इसी दिन से विक्रम संवत शुरू हो गया था। बताया कि संघ संस्थापन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती भी आज ही है। इसके बाद स्वयं सेवकों का संचलन निकला। स्वयंवेक उत्थान मंच से जज फार्म रोड से मुखानी चौक से कालू सिद्ध मंदिर से होते हुए हीरा नगर तिराहे से होते हुए फिर उत्थान मंच पहुंचे। जिला संघचालक नीलांबर भट्ट, नगर संघ चालक विवेक कश्यप, जिला शारीरिक प्रमुख सूरज, सह शारीरिक प्रमुख अशोक, नगर शारीरिक प्रमुख कमल, जिला प्रचारक जितेंद्र, उपनगर प्रचारक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.