हरिद्वार, अप्रैल 1 -- पथरी, संवाददाता। बुक्कनपुर में नव विवाहिता ने गृह कलेश के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजन महिला को नव विवाहिता को आनन-फानन निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया। साथ ही महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। बुक्कनपुर में 22 वर्षीय नव विवाहिता खुशबू पत्नी मोहित ने गृह क्लेश के चलते कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष के लोग महिला को आनन-फानन में निजी अस्पताल उपचार के लिये भर्ती कराया। चिकित्सकों ने महिला को मृतक घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.