लखीमपुरखीरी, सितम्बर 19 -- थाना खीरी क्षेत्र के गांव मरखापुर निवासी एक नव विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन विवाहिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां पर शुक्रवार की सुबह विवाहिता की मौत हो गई। थाना खीरी क्षेत्र के गांव खानपुर गुरैला निवासी बालक ने अपनी 20 वर्षीय बेटी प्रियंका की शादी गांव मरखापुर निवासी देशराज के बेटे संजय के साथ पांच माह पहले धूमधाम से की थी। मृतका के मामा आकाश ने बताया कि प्रियंका ने बुधवार की रात करीब दो बजे प्रियंका ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहा पर इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस...