कटिहार, अक्टूबर 5 -- आजमनगर, एक संवाददाता आजमनगर थाना क्षेत्र के चौलहर पंचायत अन्तर्गत वार्ड नंबर 3 मरहीं गांव में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या मामले में आजमनगर पुलिस ने मृतिका के सास,ससुर तथा पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार आलमपुर पंचायत अन्तर्गत पलडंगा हौंसपुर गांव निवासी विमल सिंह की पुत्री शिखा देवी की शादी 5 वर्ष पूर्व चौलहर पंचायत अन्तर्गत मढ़ही गांव निवासी साहेब सिंह के 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू सिंह के साथ हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद से ही दहेज के लिए शिखा देवी के साथ ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा था। गरीब परिवार से आने वाली शिखा के माता-पिता दहेज देने में सक्षम नहीं थे। ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर हत्या के बाद साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से लाश को फं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.