कटिहार, अक्टूबर 1 -- आजमनगर, एक संवाददाता सोमवार की देर रात आजमनगर थाना के चौलहर पंचायत अंतर्गत वार्ड 3 मरहीं गांव में दहेज के खातिर एक विवाहिता की हत्या किऐ जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आलमपुर पंचायत अन्तर्गत पलडंगा हौंसपुर गांव निवासी विमल सिंह की पुत्री शिखा देवी ने चौलहर पंचायत अन्तर्गत मढ़ही गांव निवासी साहेब सिंह के 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू सिंह के साथ पांच वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही दहेज के लिए शिखा को ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। शिखा देवी के माता-पिता दहेज देने के लिए सक्षम नहीं थे। इस बाबत शिखा देवी दहेज प्रताड़ना का लगातार शिकार होती रही। सोमवार की देर रात्रि मारपीट कर हत्या कर देने के बाद साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से ससुराल वालों द्वारा लाश को फंदे में लटका दिया गया। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.