इटावा औरैया, दिसम्बर 5 -- चकरनगर, संवाददाता। नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में ग्वालियर के एक अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और समय पर उपचार न कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के ऊमरी थाना के गांव मनभावन का पुरा निवासी वीरेश ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी रश्मि की शादी 29 मई को ददरा निवासी दीपेंद्र दोहरे के साथ हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रश्मि का उत्पीड़न कर रहे थे। इसी तनाव के बीच रश्मि बीमार रहने लगी, लेकिन आरोप है कि ससुराल पक्ष ने न तो समय पर उपचार कराया और न ही उसकी स्थिति को ल...