दरभंगा, जनवरी 2 -- कमतौल। नववर्ष के पहले दिन गुरुवार को धार्मिक पर्यटक स्थल अहिल्यास्थान और गौतमकुंड में सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। माता अहिल्या के दरबार में श्रद्धालुओं ने बैगन का भार चढ़ाकर निरोग होने की भी कामना की। अहिल्या गहवर, सियापिया निवास, राम मंदिर, गौतम कुंड में दर्शन पूजन कर नववर्ष की शुरुआत करने के लिये भक्तों के आने जाने का क्रम दिनभर जारी रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...