लखनऊ, मार्च 30 -- लोक भारती महानगर की ओर से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर नववर्ष उत्सव आयोजित किया गया। भारतीय काल गणना के अनुसार सूर्य उदय के समय सूर्य नमस्कार और अर्घ के साथ पूर्ण हुआ। मंत्रोच्चार के साथ 13 सूर्य नमस्कार लगाने के लिए 51 लोगों ने हिस्सा लिया। शंख ध्वनि के साथ योग क्रिया पूरी की गई। लोक भारती पश्चिम भाग के कार्यकर्ता पिछले चार साल से गऊघाट पर हर रविवार श्रमदान व गोमती नदी संरक्षण का कार्य करते हैं। इस मौके पर ऐसे 15 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इसी तरह हजरतगंज स्थित लोक भारती के केंद्रीय कार्यालय पर नवरात्रि सामूहिक व्रत प्रसाद का आयोजन किया गया। इसमें लोक भारती से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रुप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान लोक भारती के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह, सह संगठन मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.