जहानाबाद, दिसम्बर 30 -- सड़कों पर चलाया जा रहा रोको- टोको अभियान, हो रही सघन जांच तोड़ी गयी महुआ शराब बनाने की भट्ठी, देसी- विदेशी शराब जप्त दो धंधेबाज समेत 16 गिरफ्तार, जावा महुआ भी किया नष्ट जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नव वर्ष के आगमन पर जिले में विधि - व्यवस्था को सामान्य बनाये रखने के मधेनजर और खास कर शराब के कारोबारियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा चौकसी तेज की गई है। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाके की सड़कों पर वाहन जांच के साथ रोको - टोको अभियान देर रात तक चलाया जा रहा है। संदिग्ध चेहरे से पूछताछ की जा रही है। हर तरह के वाहनों की जांच की जा रही है। साथ ही फरार अभियुक्तों एवं शराब का धंधा करने वालों को पकड़ने के लिए छापेमारी हो रही है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न थाने के पुलिस कर्मियों ने अभियान के तहत कांडों में वा...