हाजीपुर, जनवरी 1 -- गोरौल, संवाद सूत्र। नववर्ष को लेकर लोगों मे काफी उत्साह देखी गई। धार्मिक विचार से लोगों द्वारा स्नान कर क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिर सहित अन्य देवी देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना किया गया। गोरौल चौक स्थित शिव मंदिर के पुजारी अखिलेश गिरी ने बताया कि नव वर्ष को लेकर शिवलिंग का महाश्रृंगार किया गया है,जिसके दर्शन करने हेतु भक्तों का आना-जाना लगा हुआ है। रात्रि में महाआरती का भी आयोजन किया जायेगा। महाआरती को लेकर लोगों का आगमन शुरू हो गया है। दिन भर लोगों का पूजा अर्चना करने हेतु शिवालय में आना-जाना लगा हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...