बुलंदशहर, जनवरी 1 -- नव वर्ष के उपलक्ष में श्रद्धालु खुर्जा के श्रीनवदुर्गा शक्ति मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मैया के स्वरूप के दर्शन कर वर्ष 2026 के अच्छा गुजरने की कामना की। मंदिर कमेटी के आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि कपाट नववर्ष पर पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। सुबह छह बजे से ही श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचना शुरू कर दिया। दोपहर के समय काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए। जिस पर श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर मातारानी के दर्शन किए। वहीं मंदिर परिसर में कई श्रद्धालुओं द्वारा भजन भी प्रस्तुत किए गए। जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु झूमते हुए भी नजर आए। इतना ही नहीं मंदिर में स्थित हनुमान जी के विग्रह के समक्ष श्रद्धालुओं द्वारा 108 बार हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...