भागलपुर, दिसम्बर 12 -- धरहरा, एक संवाददाता। नए वर्ष के आगमन के साथ लोगों की उम्मीदें नई सरकार से और भी बढ़ गई हैं। धरहरा प्रखंड के स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की पहली और प्रमुख मांग सतघरवा जलाशय के जीर्णोद्धार को लेकर जोर पकड़ रही है। इलाके में सिंचाई, जल संरक्षण और पेयजल का अहम आधार रहा यह जलाशय वर्षों से उपेक्षा का शिकार है।ग्रामीणों का कहना है कि जलाशय की मरम्मति और विस्तार होने पर सैकड़ों किसानों की खेती सुधर जाएगी। गर्मी के मौसम में पानी की बढ़ती समस्या पर भी काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। बीते कई वर्षों से विभिन्न सरकारों से मांग उठाने के बावजूद अभी तक यह कार्य अधर में लटका हुआ है।नई सरकार के गठन के साथ लोगों को एक बार फिर भरोसा जगा है कि इस बार शायद उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हो जाए। ग्रामीणों ने बताया कि यदि सरकार जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.