प्रयागराज, जनवरी 1 -- विमानपत्तन निदेशक राजेश चावला ने नव वर्ष के उपलक्ष्य पर गुरुवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर बने नए कार्यालय कक्ष का उद्घाटन प्रस्थान क्षेत्र के प्रथम तल पर किया। यह कार्यालय एयरपोर्ट के सहायक पुलिस आयुक्त मनीष कुमार यादव के लिए बनाया गया है। वहीं एयरपोर्ट पर नव वर्ष के उपलक्ष्य में एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से आने वाले यात्रियों का स्वागत टीका और आरती उतारकर किया गया। इस दौरान विभिन्न रंगोलियां बनाई गई थीं। इस अवसर पर निरीक्षक अंबिका, राम चंद्र दुबे, निरीक्षक रश्मि सिंह, राजेश चावला, अंकित आदि मौजूद रहे l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...