शामली, दिसम्बर 31 -- क्षेत्र के बस स्टैंड बुटराडा पर मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बसों के इंतजार में खड़ी छात्राओं, महिलाओं व युवतियों को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने सार्वजनिक स्थल पर एकत्र महिलाओं से संवाद कर उन्हें बताया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। बुधवार को मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक कुसुमपाल सिंह द्वारा जारी अभियान के दौरान बस स्टैंड बुटराडा पर ख़डी छात्राओं व महिलाओ को जागरूक करते हुए उनको महिला हेल्पलाइन 1090, आपात सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर विशेष जोर देते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.