श्रावस्ती, दिसम्बर 31 -- श्रावस्ती, संवाददाता। गुरुवार से शुरू हो रहे वर्ष 2026 को लेकर नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नव वर्ष को लेकर जिले से लगने वाली भारत नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा का सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस व एसएसबी टीम की ओर से बुधवार को मल्हीपुर व सिरसिया थाना क्षेत्र में स्थित भारत नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्त किया गया। साथ ही आने जाने वाले लोगों व वाहनों की सघन जांच की गई। थाना सिरसिया पुलिस व एसएसबी की ओर से डगमरा नाका में पैदल गश्त किया गया। साथ ही थाना मल्हीपुर पुलिस व एसएसबी की ओर से इंडो-नेपाल बार्डर के तिकोनिया मोड़ पर पैदल गश्त किया गया। लोगों से अपील की गई कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि व व्यक्ति दिखे तो डायल 112 के साथ ही पुलिस व एसएसबी को सूचना दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...