औरंगाबाद, दिसम्बर 31 -- औरंगाबाद जिले में नव वर्ष के दौरान किसी तरह के हुड़दंग पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। जिले में सभी थानों को इसके लिए अलर्ट किया गया है। सभी थाना के थानाध्यक्षों को नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाने और वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश औरंगाबाद एसपी अम्बरीष राहुल के स्तर से दिया गया है। नववर्ष पर विभिन्न पिकनिक स्पॉट पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार विभिन्न पार्क, शहर के प्रमुख स्थलों, मंदिर सहित चौक-चौराहों पर पुलिस टीम की तैनाती रहेगी। इसके साथ ही एंटी रोमियो स्क्वायड टीम की तैनाती की गई है। महिला, युवतियों के साथ किसी भी तरह की छेड़खानी, बदतमीजी आदि होने की स्थिति में पुलिस कार्रवाई करेगी। इसी तरह जिले में ओवरलोड चलने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी। स्टंट ड्राइविंग करने, अनियंत्रित तरीके से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.