रुडकी, जनवरी 1 -- रुड़की। ज्योतिष गुरुकुलम में नववर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को महामृत्युंजय महायज्ञ किया गया। इसमें राष्ट्र कल्याण के लिए 1008 आहुतियां दी गई। ज्योतिषाचार्य आचार्य रमेश सेमवाल ने कहा कि नववर्ष के दिन विश्व कल्याण के लिए महायज्ञ किया जा रहा है। यज्ञ से परमात्मा खुश होते हैं। इसके अलावा भारत भूमि की रक्षा और समृद्धि के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की गई। संपूर्ण मानव जाति का कल्याण हो ,विश्व का कल्याण हो इसी एक शुभकामना के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.