मधुबनी, दिसम्बर 31 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। नव वर्ष के स्वागत को 31 दिसंबर को स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मन्दिर मे 24 घंटे का अखण्ड अष्टयाम शुरू हुआ। महामंत्र जय सीता राम सीता राम सीता राम जय सीता राम नाम का आयोजन किया गया । मान्यता है कि इस मन्त्र का जाप हनुमान जी भी करते हैं लगभग चालीस साल से नव वर्ष पर यह आयोजन हनुमान प्रेम मंदिर में किया जाता है। मौके पर पुजारी पंकज झा शास्त्री, बाबा किशोरी शरण, राजू कुमार राज सहित कई लोग थे। मंदिर को नव वर्ष के स्वागत को भव्य सजावट किया गया है । सुबह से श्रद्धालु दर्शन व पूजन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...