मुरादाबाद, जनवरी 2 -- मुरादाबाद। नगर निगम देशभक्त और शहीदों के प्रति पहल करते हुए नव वर्ष पर शहीद खेत्रपाल पर बनी फिल्म इक्कीस दिखाई। 1971 में शहीद हुए अरुण खेत्रपाल पर बनी फिल्म इक्कीस को देखने महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक कुंदरकी रामवीर सिंह, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त समेत मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल पहुंचे। फिल्म देखने के बाद सभी अधिकारियों और नेताओं ने की फिल्म की प्रशंसा की। नगर निगम ने मुरादाबाद में खेत्रपाल द्वार का निर्माण भी कराया है। नेताओं ने कहा कि युवाओं को के लिए फिल्म इक्कीस प्रेरणा देने वाली साबित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...