नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नये साल के स्वागत के लिए लोग पार्टी की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कनाॅट प्लेस पर जश्न मनाने के लिए लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि बुधवार शाम से कनॉट प्लेस के इनर, मिडिल और आउटर सर्कल में किसी भी वाहन के प्रवेश पर रोक रहेगी। केवल वैध पास धारक वाहनों को ही इन क्षेत्रों में जाने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही लोगों को सलाह दी है कि वे आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन और टैक्सी का उपयोग करें। उस दिन कहीं भी जाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के एक्स हैंडल से अपडेट लेते रहें। कनाॅट प्लेस और उसके आसपास बड़ी संख्या में रेस्टोरेंट, बार व होटल हैं। ऐसे में हर साल नव वर्ष की पूर्व संध्या पर लोग जश्न मनाने के लिए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.